Search

 
 
 

जमशेदपुर : MGM अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, गुस्साए परिजनों ने मुख्य गेट किया जाम

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : एमजीएम अस्पताल में इलाजरत 45 वर्षीय महावीर पाडेया की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया. परिजनों ने अस्पताल का मुख्य गेट जाम कर दिया और धरना पर बैठ गए. आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया. परिजन एक नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे. हालांकि प्रदर्शन के दौरान मरीजों को अंदर जाने दिया जा रहा था पर पुलिस के वाहनों को अंदर जाने नहीं दिया जा रहा था. भीड़ को देखते हुए क्यूआरटी को मौके पर बुलाया गया. मौके पर दंडाधिकारी भी पहुंचे और परिजनों को समझाने में जुट गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-arrested-tadipar-criminal-gurudayal-singh-from-telco/">जमशेदपुर

: तड़ीपार अपराधी गुरुदयाल सिंह को पुलिस ने टेल्को से किया गिरफ्तार

सांस लेने में तकलीफ के बाद कराया था भर्ती

महावीर के भतीजे जमीरा बारी ने बताया कि चाचा (महावीर) को सोमवार दोपहर को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया था. अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भी बिना किसी जांच के बाद उन्हें मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया. मंगलवार सुबह 9 बजे डॉक्टरों ने आकर जांच की और दवा लिखी पर इसके बाद कोई चाचा को देखने नही आया. शाम 4 बजे तबियत अचानक तबियत ज्यादा खराब होने पर उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया पर उनकी मौत हो गई. जमीरा ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज में लापरवाही की जिस कारण उनके चाचा की मौत हो गई. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही