Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : उर्विता ने गोलमुरी में धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव

  • कमल कौर को सावन क्वीन व जसवीर कौर को "डांसिंग क्वीन" का मिला खिताब
Jamshedpur (Sunil Pandey) सामाजिक संस्था उर्विता के तत्वावधान में सोमवार को गोलमुरी में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया. जिसमें 25 महिलाओं ने हिस्सा लिया. संस्था की ओर से सभी महिलाओं का स्वागत संस्था की संगीता जयकुमार ने किया. उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उर्विता की सचिव डॉ. नीना शर्मा ने कहा कि संस्था पर्यावरण की रक्षा के लिए नवाचार योजना एवं नई तकनीक के इस्तेमाल को प्रोत्साहन देने का कार्य करती है. सभी गृहणियां घर पर कचड़े का सुरक्षित निपटारा करके, किचन गार्डन बनाकर और समय-समय पर वृहद पौधरोपण कार्यक्रम करके धरती को हरा भरा रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bjp-believes-in-politics-of-sabotage-dr-ajay-kumar/">Jamshedpur

: तोड़फोड़ की राजनीति में विश्वास करती है भाजपा – डॉ. अजय कुमार
इस अवसर पर प्रीति पांडे और सुजाता सहाय के कुशल नेतृत्व में कई मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गई. जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया. कमल कौर को सावन क्वीन का खिताब मिला जबकि जसवीर कौर को ````डांसिंग क्वीन```` घोषित किया गया. मनोरंजक खेल में मौसमी बनर्जी और सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए मानी रेड्डी को पुरस्कृत किया गया. सर्वश्रेष्ठ सावन परिधान का पुरस्कार गीता सिंह को प्राप्त हुआ. अंत में धन्यवाद ज्ञापन राखी दासगुप्ता ने किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही