Search

 
 
 

जमशेदपुर : शौक पूरा करने के लिए चोरी की गाड़ियों से करते थे छिनतई, चार गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : शहर में इन दिनों छिनतई की घटना बढ़ती ही जा रही थी. हालांकि जिला पुलिस ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसी क्रम में छिनतई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बिरसानगर जोन नंबर 6 निवासी ऋषि दलाई और गौरव मुखी शामिल है. आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक चोरी की स्कूटी और एक मोबाइल बरामद किया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-now-jairam-youth-sporting-club-will-be-known-as-praveen-seva-sansthan/">आदित्यपुर

: अब प्रवीण सेवा संस्थान के नाम से जाना जाएगा जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब

सिदगोड़ा में युवती से छीना था मोबाइल

जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि शनिवार को जुबली पार्क के पास से गिरफ्तार दोनों बदमाशों ने एक स्कूटी की चोरी कर ली थी. स्कूटी चोरी करने के बाद दोनों ने सिदगोड़ा में एक महिला से मोबाइल की चोरी की थी. घटना के पांच घंटे बाद ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-the-statue-of-lord-birsa-is-surrounded-by-bushes-in-govindpur-deshua-jahergad/">चाकुलिया

: गोविंदपुर देशुआ जाहेरगाड़ में झाड़ियों से घिरी है भगवान बिरसा की मूर्ति

बागबेड़ा में महिला से छिनतई करने वाले भी गिरफ्तार

[caption id="attachment_760154" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/16rc_m_38_16092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बागबेड़ा से हुई गिरफ्तारी की जानकारी देते एसपी[/caption] इधर, बागबेड़ा पुलिस ने बागबेड़ा में महिलाओं से चेन छिनतई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में दुबराज किस्कू और सुखलाल मुंडा शामिल है. पुलिस ने दोनों के पास से छीना हुआ दो चेन और दो जिंदा कारतूस बरामद किया है. ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि बीते दिनों बागबेड़ा में महिलाओं से चेन छिनतई की घटना हुई थी. इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, जिसे पुलिस ने शुक्रवार को ही जेल भेज दिया. पूछताछ में उसने बताया कि घटना में दुबराज भी शामिल था. छिनतई करने के बाद उसने सुखलाल को चेन बेच दिया था. एसपी ने बताया कि आरोपियों को रिमांड पर लेकर अन्य जानकारी हासिल की जाएगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही