Search

जमशेदपुर : गर्लफ्रेंड का शौक पूरा करने के लिए करते थे छिनतई, चार गिरफ्तार, हथियार बरामद

Jamshedpur (Rohit Kumar) : एसएसपी प्रभात कुमार ने बीते दिनों ही रात्रि गश्ती में बदलाव किया था. इसी के तहत बिष्टुपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान हथियार के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है. पकड़ाए युवकों की निशानदेही पर पुलिस ने अन्य दो युवकों को भी पकड़ा. दरअसल, बिष्टुपुर पुलिस शनिवार रात 8.30 बजे जी टाउन के पास चेकिंग अभियान चला रही थी. तभी मौके पर बाइक पर सवार होकर दो युवक पहुंचे. पुलिस की चेकिंग देखकर दोनों भागने लगे. पुलिस ने दोनों का पीछा कर बिष्टुपुर करबला के पास दोनों को पकड़ लिया. पुछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपना नाम मो फैयाज आलम और साजिद शेख उर्फ बिल्ला बताया. तलाशी के दौरान फैयाज के पास से एक लोडेड देसी पिस्टल और साजिद के पास से एक जिंदा गोली बरामद की गई. पूछताछ में दोनों ने बताया कि दोनों महिलाओं से छिनतई करते है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tree-ganga-kanwar-yatra-taken-out-by-gayatri-family/">चांडिल

: गायत्री परिवार की ओर से निकाली गई वृक्ष गंगा कांवड़ यात्रा

मानगो के ज्वेलर्स को बेचते है छीना हुआ सामान

[caption id="attachment_729770" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Jamshedpur-Arrset-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आरोपी फैयाज के पास से बरामद बाइक[/caption] पूछताछ में दोनों ने बताया कि छिनतई किया हुआ सामान मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित विकास ज्वेलर्स के मालिक विकास माने और उसके स्टाफ राजन कुमार को बेचते थे, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए ग्रामिण एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि आरोपियों ने 5 अगस्त को जुगसलाई थाना के पास एक महिला से चेन छीनी थी, जिसे विकास को 33 हजार रुपये में बेचा और 8 अगस्त को सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से एक महिला से छिनतई की थी जिसे राजन को एक लाख रुपये में बेच दिया था. फैयाज के पास से जो बाइक बरामद की गई है वह दो लाख से ज्यादा की है जिसे उसने हाल ही में छिनतई किए हुए रुपये से खरीदा था. वहीं 1.50 लाख रुपये का मोबाइल भी खरीदा है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी प्रेमिका और खुद के शौक पूरा करने के लिए ही छिनतई की घटना को अंजाम देते थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-collection-of-urns-filled-with-soil-was-done-under-the-campaign-meri-mati-mera-desh/">लातेहार

: ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत मिट्टी से भरे कलशों का किया गया संग्रह

जेल में हुई थी दोनों की मुलाकात

ग्रामीण एसपी ने बताया कि फैयाज और साजिद पूर्व में जेल जा चुके है. साजिद पर जिले के थानों में 14 से ज्यादा मामले दर्ज है. दोनों बाल सुधार गृह में मिले थे तभी से दोनों की दोस्ती थी. जेल में ही दोनों ने साथ रहकर छिनतई करने की योजना बनाई थी. जेल से आने के बाद दोनों छिनतई की घटनाओं में जुट गए. महिलाएं सॉफ्ट टारगेट होती थी. फिलहाल सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp