Search

 
 
 

जमशेदपुर : 27 से पांच अत्याधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी उत्कल एक्सप्रेस

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : 18477/18478 पुरी-ऋषिकेश कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस के यात्रियों को अब नई सुविधा मिलने जा रही है. रेलवे ने ट्रेन के पांच आईसीएफ रैक को अत्याधुनिक एलएचबी कोच में तब्दील करने का निर्णय लिया है. 27 अक्टूबर को यह ट्रेन पूरी से एलएचबी कोच के साथ रवाना होगी. हालांकि 16 अगस्त को ईस्ट कोस्ट रेलवे ने उत्कल एक्सप्रेस में पहला एलएचबी कोच लगाया था. अब पांच एलएचबी कोच के साथ ट्रेन चलने से जहां सभी श्रेणी के यात्रियों को सहूलियत होगी, वहीं रेलवे का राजस्व बढ़ेगा. क्योंकि आईसीएफ कोच के स्लीपर क्लास में 72 सीट होती हैं, जबकि एसी-3 क्लास में 64 सीटें मौजूद होती हैं. वहीं, एलएचबी कोच ज्यादा लंबे होते हैं. यही कारण है कि इसके स्लीपर में 80 सीट और थर्ड एसी कोच में 72 सीट होती हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-there-will-be-parking-arrangement-in-10-lanes-in-jp-udyan/">आदित्यपुर

: जेपी उद्यान में 10 लेन में ऐसी होगी पार्किंग व्यवस्था

जर्मन तकनीक से लैस है एलएचबी रैक

एलएचबी जर्मन तकनीक है. यह अधिकतर तेज गति वाली ट्रेनों में इस्तेमाल किया जाता है. जिससे ट्रेन और भी स्पीड से पटरी पर दौड़ सकेगी. इसके साथ ही ज्यादा स्पेस होने से यात्री आराम से सीट पर बैठ व लेट सकते हैं. दुर्घटना होने की संभावना कम रहती है. क्योंकि ये कोच पटरी से आसानी से नहीं उतरते है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही