Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : उत्तर प्रदेश संघ का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, अखिलेश दुबे बने अध्यक्ष व डीपी शुक्ला महासचिव

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : उत्तर प्रदेश संघ का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. अध्यक्ष पैड पर खड़े अखिलेश दुबे ने अपने प्रतिद्वंदी विजय सिंह राणा को 25 वोट के अंतर से पराजित कर दिया. अखिलेश दुबे को 89 वोट मिले जबकि विजय सिंह राणा को 64 वोट मिले. वहीं महासचिव डीपी शुक्ला मात्र एक वोट से जीत गए. शुक्ला को 78 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी हरिश्चंद्र तिवारी को 77 वोट मिले. वहीं उपाध्यक्ष का दोनों पद टीम परिवर्तन के खाते में गया. टीम परिवर्तन से उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार रबी कुमार दुबे को 93 और ओंकारनाथ सिंह को 78 वोट मिले. दोनों ही लोगों ने विजयी रहे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-debt-ridden-auto-driver-commits-suicide-by-cutting-himself-off-from-the-train/">घाटशिला

: कर्ज में डूबे ऑटो चालक ने ट्रेन से कटकर की आत्महत्या

कोषाध्यक्ष पद पर टीम परिवर्तन के लोग हुए विजयी

वहीं, चार कार्यकारिणी सदस्यों में टीम परिवर्तन के अखिलेश दुबे गुट के तीन सदस्य, जबकि शुक्ला गुट के एक सदस्य विजयी हुए. टीम परिवर्तन के विनोद सिंह को 85, उमाशंकर को 82 और टीके सिंह को 73 वोट मिले, जबकि शुक्ला गुट के बीएन दुबे को 75 वोट मिले. वहीं कोषाध्यक्ष का पद भी टीम परिवर्तन के पक्ष में गया. टीम परिवर्तन के कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार गिरीश कुमार त्रिपाठी को 86 वोट मिले जबकि विपक्षी खेमे के उम्मीदवार देवेश अवस्थी को मात्र 66 वोट से ही संतुष्ट होने पड़ा. वहीं संयुक्त सचिव दो पद के लिए अखिलेश दुबे गुट के ललन प्रसाद राय को 83 वोट और शुक्ला गुट से शिव शंकर मिश्र को 79 वोट मिले. दोनों विजयी हुए. चुनाव अधिकारी ने बताया कि कुल 156 वोट पड़े है कुल वोटर 184 है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही