Search

 
 
 

जमशेदपुर: पेड़ों की कटाई रुकेगी तभी सार्थक होगा वन महोत्सव- सरयू राय

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): बारीडीह सामुदायिक भवन में मंगलवार को 73वां वन महोत्सव मनाया गया. जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय ने शिरकत की. इस मौके पर जमशेदपुर प्रमंडल की डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने शहरवासियों को वन महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस साल मॉनसून सत्र में जमशेदपुर वन प्रमंडल ने 45 लाख 36 हजार 219 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2027 तक जीरो कार्बन उत्सर्जक देश बनने का सपना साकार हो सके. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-26th-july-ranchi-pankaj-mishra-did-not-get-relief-questioning-sonia-congress-lal-no-bail-to-pooja-singhal-now-19-mps-suspended-from-rajya-sabha-sc-serious-on-rewari-cult/">शाम

की न्यूज डायरी।।26 जुलाई।।रांची: पंकज मिश्रा को नहीं मिली राहत।।सोनिया से पूछताछ: कांग्रेस लाल।। पूजा सिंघल को जमानत नहीं।।अब राज्यसभा से 19 सांसद निलंबित।।sc रेवड़ी कल्चर पर गंभीर।। पटना में मंकीपॉक्स का संदिग्ध,हड़कंप।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

जाहेरथान के सौंदर्यीकरण का भी लक्ष्य निर्धारित: डीएफओ

डीएफओ ने बताया कि इसके लिये अलग-अलग स्रोतों पर काम किया जा रहा है. शहर के जलाशय एवं जल स्रोतों जैसे नदियों, तालाबों इत्यादि की साफ-सफाई की भी तैयारी शुरू कर दी गई है. साथ ही जाहेरथान के सौंदर्यीकरण का भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है. इन सब उपायों को अपनाकर प्रधानमंत्री का सपना साकार किया जा सकता है. प्रकृति को संरक्षित भी किया जा सकता है.

पुराने पेड़ों को कम से कम काटा जाए: विधायक

मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय शहर के बीचोबीच वन महोत्सव आयोजित करने के लिये वन विभाग के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वन महोत्सव तभी सार्थक होगा, जब पेड़ों की कटाई रुकेगी. नदियों में कूड़ा-करकट फेंकना लोग बंद करेंगे. उन्होंने कहा कि पुराने पेड़ों को काटकर नए पेड़ लगाना विकल्प नहीं हो सकता है. इसलिए कम से कम पुराने पेड़ों को काटा जाए यह सुनिश्चित करना होगा. इस दौरान विधायक कार्यालय के समक्ष पौधारोपण भी किया गया. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-janta-darbar-dc-will-be-held-every-monday-in-all-the-block-headquarters/">जमशेदपुर

: प्रत्येक सोमवार को सभी प्रखण्ड मुख्यालयों में आयोजित होगा जनता दरबार-डीसी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही