Search

जमशेदपुर : जल्द चलेगी टाटानगर-हावड़ा रूट पर वंदे भारत

Jamshedpur (Rohit Kumar)जमशेदपुर और आस-पास के लोगों के लिए अच्छी खबर है. अब जल्द ही लोग वंदे भारत में यात्रा कर सकेंगे. टाटानगर–हावड़ा रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की संभावना है. इसकी जानकारी सांसद विद्युत वरण महतो ने दी है. सांसद ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दूरभाष पर बताया कि टाटानगर से हावड़ा स्टेशन के बीच वंदे भारत चलेगी. उन्होंने यह भी बताया कि संभवतः शुक्रवार को इसकी अधिकृत घोषणा की जाएगी. उन्होंने इस सूचना के लिए रेलमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है एवं उनके साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त किया एवं उन्हें धन्यवाद दिया है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-one-ied-and-two-spike-holes-recovered-in-goilkera/">किरीबुरू

: गोइलकेरा में एक आईईडी और दो स्पाइक होल बरामद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp