Search

 
 
 

जमशेदपुर : बारिश से शहर के विभिन्न इलाके हुए जलमग्न, तालाब बनी कई सड़के

 
Jamshedpur (Piyush Mishra) : शनिवार देर शाम हुई झमाझम बारिश ने शहर में सफाई व्यवस्था की कलई खोल कर रख दी. शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव कि स्थिति उत्पन्न हो गई. कहीं पर भी पानी की निकासी का इंतजाम नहीं होने से सड़के तालाब में तब्दील हो गई थी. जगह-जगह जलजमाव होने से कई सड़कों से आने-जाने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-asi-dharmendra-took-varsha-patel-on-a-bike/">जमशेदपुर

: वर्षा पटेल को बाइक पर लेकर गया था एएसआइ धर्मेंद्र
बारिश के कारण शहर के मुख्य मार्गों पर नालियों का पानी सड़कों पर आ गया और कई इलाके जलमग्न हो गए. मुसलाधार बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया. गलियां, सड़कें और नालियां भी बरसाती पानी से लबालब भर गई. जिसके कारण यातायात व्यवस्था भी काफी प्रभावित हुई. कई जगहों पर बारिश में वाहनों का जाम भी लगा रहा. इधर, साकची कालीमाटी रोड स्थित हावड़ा ब्रिज के पास कई बाइक व ठेला घुटने भर पानी में डूब गए. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही