Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बारीगोड़ा के सामुदायिक उच्च विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के टेल्को, बारीगोड़ा बस्ती स्थित सामुदायिक उच्च विद्यालय के में शनिवार को अलग-अलग के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न सात प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इस अवसर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय प्रताप यादव ने कार्यक्रम सह प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका विजेता कुमारी ने किया. प्रतियोगिता में मुख्य रूप से नौवीं व 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए "क्या हमारे समाज में वृद्धाश्रम होना चाहिए" , कक्षा सातवीं व आठवीं के विद्यार्थियों के लिए " मोबाइल फोन अभिशाप या वरदान" विषय पर आधारित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-crisis-on-affiliation-of-many-private-colleges-of-kolhan-university/">जमशेदपुर

: कोल्हान विश्वविद्यालय के कई प्राइवेट कॉलेजों की संबद्धता पर संकट
वहीं रंग-बिरंगे परिधानों में उपस्थित प्राथमिक कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए भी अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. इसमें कक्षा एक के लिए "आवर सोशल हेल्पर्स ", कक्षा दो के लिए "इंडियन लीडर", कक्षा तीन व चार के लिए "फ्रीडम फाइटर "और कक्षा पांचवीं व छठी के विद्यार्थियों के लिए "सोशल वर्कर" विषय पर आधारित प्रतियोगितात्मक एवं आकर्षक कार्यक्रम आयोजित किये गये. इसमें छात्र- छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका विजेता कुमारी, मीना पिंगुआ, सीमा कुमारी समेत विद्यालय की सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की सराहनीय भूमिका रही. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jgi-launches-vertical-facility-of-online-class-is-available-like-offline/">जमशेदपुर

: जेजीआई ने वर्टिकल किया लांच, ऑफलाइन की तरह ऑनलाइन क्लास की मिलती है सुविधा

प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी

  • 10वीं कक्षा : प्रथम अपर्णा कुमारी, द्वितीय तनीषा महाराणा, तृतीय संजना कुमारी.
  • नौवीं कक्षा : प्रथम लवली गोराई, द्वितीय प्रियंका कुमारी, तृतीय शिवली पाल.
  • सातवीं एवं आठवीं कक्षा : प्रथम संजना कुमारी, द्वितीय मुस्कान कुमारी, तृतीय कंचन कुमारी.
  • पांचवीं एवं छठी कक्षा : प्रथम रितिका कुमारी, द्वितीय श्रुति कुमारी, तृतीय नव्या सांडिल.
  • तीसरी एवं चौथी कक्षा : प्रथम शांति दास, द्वितीय अनुराधा कुमारी, तृतीय गंगा कुमारी .
  • दूसरी कक्षा : प्रथम मयंक मुंडा, द्वितीय रणवीर लोहार, तृतीय मानकी कुमारी.
  • पहली कक्षा : प्रथम नंदनी कुमारी, द्वितीय खुशबू कुमारी, तृतीय लवली कुमारी.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही