Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग शनिवार को अध्यक्ष गुरमीत सिंह की अध्यक्षता संपन्न हुई. बैठक में महामंत्री आरके सिंह ने विषय प्रवेश कराते हुए सभी कमेटी मेंबर से अपनी-अपनी समस्याओं को रखने का आग्रह किया. बैठक में कमेटी मेंबरों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्या पर चर्चा की. यूनियन के कोषाध्यक्ष एसएन सिंह ने अपने प्रस्ताव में कहा कि जो भी हमारे अस्थायी मजदूर है उन्हें भी वरीयता के आधार पर रहने के लिए कॉलोनी में क्वार्टर मुहैया कराई जाए. इस प्रस्ताव का सभी ने समर्थन किया और इसके जवाब में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि इस संबंध में जल्द ही प्रबधन से बात करेंगे. सभी की बातों को सुनने के बाद महामंत्री ने कहा कि कई क्षेत्रों में कार्य हो रहा है जल्द ही अप्रेंटिसशिप में बहाली निकलने वाली है. हॉस्पिटल में वेटिंग हॉल का प्रपोजल पास हुआ है. कहा कि उक्त बैठक में जो भी समस्याएं सभी के द्वारा रखी गई है उन सभी को प्रबंधन के साथ बात कर समुचित हल निकालने का प्रयास किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-jai-jharkhand-and-jharkhandi-bhasha-khatian-sangharsh-samiti-submitted-memorandum-to-the-in-charge-bdo/">बहरागोड़ा

 : जय झारखंड व झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति ने प्रभारी बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से क्वालिटी और सेफ्टी पर की चर्चा

अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने यूनियन के सभी सदस्यों को एकता के साथ काम करने के लिए बधाई दी और आशा किया कि निकट भविष्य में भी यही एकता एवं अनुशासन कायम रहेगा. इस मीटिंग से पूर्व क्वालिटी हेड प्रमोद भूरे, अंशुमन महापात्रा, सुफियान जलिली और अमित दास नें यूनियन ऑफिस में सभी कमेटी मेंबर एवं पदाधिकारियों के साथ क्वालिटी एवं सेफ्टी पर चर्चा की. आने वाले समय मे जो चुनौतियां आएंगी उनके बारे में बताया. विस्तृत रूप से वर्तमान समय में और बेहतर क्वालिटी और सेफ्टी के नए उपायों पर वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से प्रमोद भूरे ने प्रकाश डाला. वही अध्यक्ष एवं महामंत्री ने चारों पदाधिकारियों को स्मृति चिन्ह और शॉल देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने एवं धन्यवाद ज्ञापन वीके शर्मा ने किया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-deputy-commissioner-inaugurated-solar-energy-based-lift-irrigation-project-in-banjhikusum/">चक्रधरपुर

: बांझीकुसुम में सौर ऊर्जा आधारित लिफ्ट सिंचाई परियोजना का उपायुक्त ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही