Search

जमशेदपुर : राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल में वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन

Jamshedpur (Rohit Kumar) : राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर मंगलवार को सदर अस्पताल के सभागार में राष्ट्रीय वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला मलेरिया नियंत्रण समिति के बैनर तले आयोजित इस कार्यक्रम में डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव एवं उसके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. मौके पर मौजूद डॉ. बोगान हेंब्रम ने बताया कि किसी भी तरह के बुखार को हल्के में नहीं लेना चाहिए. यह गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है. उन्होंने कहा कि हल्का बुखार प्रारंभिक डेंगू का लक्षण हो सकता है. उन्होंने इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों से अपील भी की कि अपने घर एवं आसपास पानी का जमाव नहीं होने दें. वहीं से डेंगू की शुरूआत होती है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-wild-elephants-damaged-many-houses-in-ghodanegi/">चांडिल

: जंगली हाथियों ने घोड़ानेगी में कई मकानों को किया क्षतिग्रस्त

स्वास्थ्य विभाग में सहिया-सेविका की भूमिका सबसे अहम

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में सहिया-सेविका की सबसे अहम भूमिका होती है. इसलिए जरूरी है कि उन्हें सबसे अधिक जागरूक होना होगा, ताकि गांव-गांव में जाकर ग्रामीणों को जानकारी दे सकें. हमारी छोटी सी गलती महामारी का रूप ले सकती है. इसलिए मच्छर को पनपने ही ना दें ताकि डेंगू फैले ही नहीं. उन्होंने बताया कि अचानक तेज बुखार, सिर में तेज दर्द, जोड़ों एवं मांसपेशियों में दर्द होने अथवा शरीर के विभिन्न हिस्सों में चकते अथवा दाने निकलना भी डेंगू का लक्षण हो सकता है. ऐसा होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र आने की अपील उन्होंने लोगों से की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp