छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर : डॉ अंजिला गुप्ता एमकॉम, एमएससी, बीकॉम, बीएससी उत्तीर्ण छात्राओं के लिए रोजगार की संभावनाएं Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में वेदांता लिमिटेड की ओर से कैंपस रिक्रूटमेंट किया जायेगा. वर्ष 2023 में एमकॉम, एमएससी, बीकॉम व बीएससी उत्तीर्ण छात्राओं को कंपनी की ओर से रोजगार का अवसर प्रदान किया जा रहा है. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता ने छात्राओं को कैंपस रिक्रूटमेंट में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया है. उन्होंने कहा है कि वेदांता समूह के तहत, वेदांता लिमिटेड दुनिया के अग्रणी प्राकृतिक संसाधन समूहों में से एक है. यह झारखंड के बोकारो क्षेत्र में कार्य कर रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-is-not-in-the-list-of-ncte-yet-registration-of-girl-students-is-happening/">जमशेदपुर
: वीमेंस यूनिवर्सिटी एनसीटीई की सूची में नहीं, फिर भी हो रहा छात्राओं का रजिस्ट्रेशन डॉ गुप्ता ने कहा है कि इतने बड़े औद्योगिक समूह में रोजगार प्राप्त होना छात्राओं को बार-बार जॉब बदलने की चिंता से मुक्त कर सकता है. इस कारण हमारी छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है. सभी विभागाध्यक्षों से कहा गया है कि सभी पात्र छात्राओं तक इसकी सूचना अवश्य पहुंचायी जाये, ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रतिभागिता सुनिश्चित हो सके. साथ ही इस कैंपस रिक्रूटमेंट में हिस्सा लेने के लिए छात्राओं को भी अपने विभगाध्यक्ष से संपर्क करने को गया है.

- योग्यता : 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में 60% अंक हो, चयन और ज्वाइनिंग के समय कोई बैकलॉग न हो, नियमित पूर्णकालिक स्नातक.
- पैकेज : एमकॉम, एमएससी के लिए 5.50 लाख रुपये प्रति वर्ष, बीकॉम, बीएससी के लिए 4.65 लाख रुपये प्रति वर्ष.
- चयन प्रक्रिया : क्षमता / तकनीकी का ऑनलाइन मूल्यांकन, व्यक्तिगत साक्षात्कार.
- कार्यस्थल : बोकारो, झारखंड.
Leave a Comment