Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के 22 विद्यार्थियों को वेदांता ने किया लॉक

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में प्लेसमेंट सेल के प्रयास से प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इसमें वेदांता लिमिटेड की तरफ से आए पांच सदस्सीय दल ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं का साक्षात्कार लिया. वेदांता के पदाधिकारियों के दल ने 22 छात्र-छात्राओं का अंतिम रूप से कंपनी में चयन किया. उन्हें अपनी ओर से शुभकामनाओं के साथ रिजल्ट तथा नियुक्ति पत्र समर्पित किए. चयनित विद्यार्थियों में 19 छात्र-छात्राएं रसायन विज्ञान ऑनर्स के तथा तीन स्नातक वाणिज्य (सत्र 2019-2022) के हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-aidso-should-take-the-increase-in-examination-fees-without-any-delay/">जमशेदपुर

: परीक्षा शुल्क में वृद्धि को अविलंब ले वीमेंस यूनिवर्सिटी-एआईडीएसओ
इन सभी विद्यार्थियों का चयन कंपनी ने वार्षिक 3.25 लाख के पैकेज पर झारखंड में ग्रेजुएट ट्रेनी के तौर पर किया है. इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. कॉलेज की प्लेसमेंट सेल अध्यक्ष डॉ जी विजयलक्ष्मी, सचिव डॉ अनवर शहाब तथा रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ खुर्शीद अनवर ने भी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही