Search

 
 
 

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के 20 छात्रों को वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड ने 4.65 के पैकेज पर किया लॉक

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : करीम सिटी कॉलेज में ओड़िशा के वेदांता रिसोर्सेस लिमिटेड की ओर से वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया. इसमें रसायन विज्ञान, भौतिकी से बीएससी ऑनर्स के 20 छात्रों का सीटीसी 4.65 लाख प्रति वर्ष के पैकेज पर चयन किया गया है. चयनित विद्यार्थियों में देवेंद्र गुप्ता, बालाजी, अर्जुन पोद्दार, अजय भौमिक, राहुल पांडे, गौरव घोष, सैफ अली वारसी, राहुल मंडल, अभिषेक कुमार सिंह, अर्नब दत्ता, तौफीक आलम, रोशन कुमार सिंह, अभिषेक सेन, तूफान मंडल, राहुल यादव, अनुज कुमार, मो मकबूल अंसारी, राकेश कुमार महतो, कौशिक मिश्रा एवं रोहित गुप्ता शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rvs-engineering-college-giving-computer-training-to-girl-students-of-class-11th-and-12th/">जमशेदपुर

: 11वीं व 12वीं की छात्राओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण दे रहा आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज
इस प्लेसमेंट ड्राइव में कॉलेज के गणित विभागाध्यक्ष डॉ मो मोइज अशरफ, रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ खुर्शीद अनवर तथा भौतिकी विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ तुफैल अहमद का विशेष योगदान रहा. वेदांता की ओर से एचआर मैनेजर दीपिका बवंकर ने कैंपस प्लेसमेंट की पूरी प्रक्रिया में समन्वय किया. कलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. इस वर्चुअल प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान कॉलेज की रोजगार संवर्धन इकाई के मुख्य समन्वयक डॉ अनवर शहाब, प्लेसमेंट सेल समन्वयक डॉ जी विजय लक्ष्मी, डॉ रश्मि अस्तर तथा सेल के सदस्य डॉ आफताब आलम उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही