Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीर गुरप्रताप सिंह की पुस्तक “गुण चंदन के बश्खे” का हुआ विमोचन

 
Jamshedpur (Ranjit Kumar Sharma) : गुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश दिहाड़े के स्वर्णिम मौके पर प्रचारक वीर गुरप्रताप सिंह द्वारा रचित पुस्तक "गुण चंदन के बश्खे" का विमोचन मानगो गुरुद्वारा परिसर में हुआ. रविवार को दोपहर को प्रकाशपर्व की संपूर्णता की अरदास से पूर्व गुरु महाराज की हजूरी में पटना गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, सीजीपीसी संचालन समिति के प्रमुख सरदार शैलेंद्र सिंह, प्रधान भगवान सिंह, सरदार हरविंदर सिंह मंटू, झारखंड सिख विकास मंच के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह पप्पू, गुरचरण सिंह बिल्ला, कुलविंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, जसवंत सिंह जस्सू और प्रवक्ता बलजीत संसोआ ने संयुक्तरूप से पुस्तक का विमोचन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-156-units-of-blood-collection-in-blood-donation-camp-dedicated-to-prakash-dihade/">जमशेदपुर

: प्रकाश दिहाड़े को समर्पित रक्तदान शिविर में 156 यूनिट रक्त संग्रह
पुस्तक के लेखक वीर गुरप्रताप सिंह सुतंतर ने बताया कि पुस्तक में सिखों के आठवें गुरु हरकिशन देव जी की शख्सियत के बारे में लिखा गया है जो हर सिख को जानना चाहिये। इस पुस्तक के प्रकाशक सरदार भगवान सिंह हैं. गुरप्रताप सिंह ने बताया कि यह पुस्तक फिलहाल मानगो गुरुद्वारा साहिब में निःशुल्क उपलब्ध है और जल्द ही और सभी गुरुद्वारों में भी संगत के लिए उपलब्ध रहेगी. उन्होंने आह्वान किया कि यह पुस्तक सभी पढ़ें और अन्य लोगों को भी पढ़ने के लिये प्रेरित करें, ताकि लोग सिख इतिहास में हरकिशन देव जी की शख्सियत के बारे में जान सकें. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही