Search

 
 
 

जमशेदपुर : साकची के कालीमाटी रोड पर सड़क पर लगाए जा रहे वाहन

 
Jamshedpur, (Mujtaba Haider Rizvi) : साकची में यातायात की स्थिति ठीक नहीं है. साकची गोलचक्कर से कालीमाटी की तरफ जाने वाली सड़क पर ही वाहन खडे़ कर दिए जाते हैं. इससे दुकानदारों के साथ ही ग्राहकों को भी परेशानी हो रही है. एक बैंक के सामने ही सड़क पर वाहनों की कतार लगी रहती है. बैंक आने वाले ग्राहक सड़क पर ही वाहन खड़े करते हैं. कई बार दुकानदारों ने यातायात पुलिस से मामले की शिकायत की मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा है. सड़क पर वाहन खड़े रहने की वजह से आधी सड़क ही वाहनों के आवागमन के लिए बचती है. इस वजह से यहां अक्सर जाम लगता है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-mla-provided-goods-to-chhau-artists-of-hijiya/">चक्रधरपुर

: विधायक ने हिजिया के छऊ कलाकारों को उपलब्ध कराया सामान

सड़क पर दूसरी तरफ पार्किंग में नहीं खड़े किए जा रहे वाहन

कालीमाटी रोड पर होल्डिंग नंबर 22 के सामने 60 से 70 वाहन खड़े रहते हैं. दुकानदारों का कहना है कि जहां यह वाहन खड़े किए जाते हैं, वहीं सड़क के दूसरी तरफ पुराने मिनी बस स्टैंड के अंदर प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था की है. मगर, वहां यह लोग अपने वाहन नहीं खड़े करते हैं. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-sexual-abuse-on-the-pretext-of-marriage-in-burmaine/">जमशेदपुर

: बर्मामाइंस में शादी का झांसा देकर यौन शोषण

यातायात डीएसपी से की गई शिकायत

इसकी शिकायत दुकानदारों ने साकची प्रखंड कांग्रेस के चेयरमैन रविकांत अग्रवाल के नेतृत्व में साकची यातायात थाना प्रभारी से की है. मगर, यातायात पुलिस ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया है. इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत यातायात डीएसपी से की. उन्होंने यातायात थाना प्रभारी को मामले की जांच कर समस्या हल करने का निर्देश दिया मगर, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही