Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जयराम सिंह हत्याकांड में 15 साल बाद आया फैसला, अखिलेश व विक्रम बरी

Jamshedpur (Rohit kumar)टाटा स्टील के सुरक्षा पदाधिकारी जयराम सिंह हत्याकांड में आखिरकार 15 साल बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है. इस मामले में कोर्ट ने अखिलेश सिंह और विक्रम सिंह को बरी कर दिया है. मामले की सुनवाई करते हुए बुधवार को एडीजे-1 की अदालत ने दोनों को बरी कर दिया. मामले की जानकारी देते हुए अखिलेश सिंह और विक्रम सिंह की ओर से बहस करने वाले अधिवक्ता प्रकाश झा ने बताया कि इस मामले में कुल 16 लोगों की गवाही हुई थी. 17 मई को बहस पूरी हो गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. आज मामले की सुनवाई करते हुए दोनों को बरी कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-congress-will-strengthen-the-organization-at-booth-level-in-ichagarh-assembly-constituency/">चांडिल

: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी कांग्रेस

4 अक्टूबर 2008 को गोली मार कर दी गई थी हत्या

4 अक्टूबर 2008 को साकची में टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारी जयराम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बंटी जायसवाल और मनोरंजन सिंह को सजा सुनाई थी. हालांकि बंटी को हाईकोर्ट ने बरी कर दिया था, जबकि मनोरंजन सिंह को हाईकोर्ट ने नाबालिग पाया था. वहीं एक और आरोपी गौतम की मौत हो गई थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही