Jamshedpur (Sunil Pandey) : सामाजिक संस्था उर्विता की ओर से गालूडीह स्थित चंद्ररेखा गांव में सीमांत किसानों के लिए एक दिवसीय वर्मी कंपोस्ट निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में गांव के 15 सीमांत किसानों ने हिस्सा लिया. कार्यशाला में चाकुलिया गौशाला से आए वर्मी कंपोस्ट विशेषज्ञ वीरेंद्र गिरी और मनोज दास ने ग्रामीणों को वर्मी कंपोस्ट बनाने की सरल विधि और उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/chandil-villagers-of-chandil-block-area-are-suffering-due-to-pollution-of-sponge-iron-companies/">आदित्यपुर
: शिक्षक संघ ने डीएसई को शिक्षण कार्य की समस्याएओं से कराया अवगत
: टुना सबर व उसकी पत्नी सोमी को देखने देर रात सदर अस्पताल पहुंची डीसी [wpse_comments_template]
: शिक्षक संघ ने डीएसई को शिक्षण कार्य की समस्याएओं से कराया अवगत
जैविक कृषि का महत्व बताया
समाजिक संस्था उर्विता की सचिव नीना शर्मा ने ग्रामीणों को जैविक कृषि का महत्व और उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला. इस अवसर पर जमशेदपुर प्रखंड के प्रगतिशील किसान और जैविक कृषक बुद्धेश्वर महतो ने जैविक खेती करते समय आने वाली बाधाएं और उनके निवारण के उपाय सुझाए. कार्यशाला के सफल आयोजन में रंजीत महतो, कल्पना महतो, गोविंद हेंब्रम, सुमित्रा महतो आरती हेंब्रम, गुड्डू शर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा. 14 फरवरी को उक्त गांव में मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-arrived-at-sadar-hospital-late-night-to-see-tuna-sabar-and-his-wife-somi/">जमशेदपुर: टुना सबर व उसकी पत्नी सोमी को देखने देर रात सदर अस्पताल पहुंची डीसी [wpse_comments_template]
Leave a Comment