Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : 25 मार्च को एक्सएलआरआई में जुटेंगे देश व दुनिया के दिग्गज, क्लॉकस्पीड 3.0 का होगा आयोजन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : एक्सएलआरआई के पीजीडीएम (जीएम) की ओर से क्लॉकस्पीड 3.0 का आयोजन किया जा रहा है. एक्सएलआरआई की ओर से तीसरी बार ऑपरेशंस एंड सप्लाई चेन कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है. 25 मार्च को आयोजित होने वाला यह कॉन्क्लेव फिजिकल और वर्चुअल मोड में होगा. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीईओ, एपिक टेस्ला पावर, यूएसए, सुभाष आर्य रहेंगे. क्रिएटिंग वैल्यू थ्रू अ सस्टेनेबल सप्लाई चेन विषय पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में देश के कई प्रतिष्ठित संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे. जो मौजूदा दौर में सप्लाई चेन मैनेजमेंट के साथ ही अलग-अलग विषयों पर मंथन करेंगे.  इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-kalash-yatra-on-pratipada-of-chaitra-navratri-basanti-durgapuja-puja-begins-with-kalash-sthapana/">चांडिल

: चैत्र नवरात्रि के प्रतिपदा पर निकली कलश यात्रा, कलश स्थापना के साथ बासंती दुर्गापूजा पूजा शुरू

सप्लाई चैन के विषय पर चैनालिटिक्स करेंगे चर्चा

कार्यक्रम की शुरुआत एक्सएलआरआई के प्रोफेसर डॉ आलोक राज करेंगे. इस दौरान सप्लाई चैन के विषय पर चैनालिटिक्स के प्रबंध निर्देशक सह प्रिंसिपल मिलिंद कानेतकर, मैनकाइंड फार्मा लिमिटेड के प्रेसिडेंट ऑपरेशंस अभय श्रीवास्तव द्वारा चर्चा की जाएगी. डीएचएल सप्लाई चेन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के पूर्व संचालन निर्देशक सौमोव कुंडू, इमामी एग्रोटेक लिमिटेड के उपाध्यक्ष और आपूर्ति श्रृंखला के प्रमुख पुष्कर मुखर्जी जिसे पीजीडीएम (जीएम) की छात्रा संजना वार्ष्णेय द्वारा संचालित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-illegal-mini-liquor-factory-busted-illicit-liquor-worth-rs-50-lakh-recovered/">जमशेदपुर

: अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 50 लाख की अवैध शराब बरामद

पैनल के अलग-अलग है शीर्षक

दूसरे पैनल का शीर्षक “आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन में ईएसजी का महत्व” है, जिस पर ग्लोबल सॉल्यूशन एंड इंप्लीमेंटेशन के रंजन सिन्हा, एसटीएल – स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के हेड- लॉजिस्टिक्स- ऑप्टिकल नेटवर्क बिजनेस अनीश अजीज द्वारा चर्चा की जाएगी. ईआरपी आपूर्ति श्रृंखला अभ्यास के प्रमुख और वरिष्ठ निदेशक सेंथिल इंदिरन, ओरेकल ग्लोबल सर्विसेज सेंटर और मोहम्मद अदीब जनरल मैनेजमेंट एरिया, एक्सएलआरआई जमशेदपुर द्वारा संचालित होगा. तीसरे पैनल का शीर्षक “ग्लोबल सप्लाई चेन थ्रू ट्रांसपेरेंसी” है, जिस पर डीकेएसएच वरिष्ठ निदेशक आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन जयनंदन वासुदेवन, कमिंस इंडिया लिमिटेड के कार्यकारी निर्देशक (आपूर्ति श्रृंखला) शुभंकर चटर्जी, मुख्य परिचालन अधिकारी राजीव भट्टाचार्य द्वारा चर्चा की जाएगी. वी-एक्सप्रेस (वी-ट्रांस इंडिया लिमिटेड का एक विभाग), वाइस प्रेसिडेंट डिस्ट्रीब्यूशन एंड लॉजिस्टिक्स, एल्केम लेबोरेटरीज के विजय शेट्टी और इसे शिवांक चौधरी द्वारा संचालित किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही