Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विहिप नेता की माता का निधन, सूचना मिलने पर घर पहुंचकर बाबूलाल मरांडी ने दी सांत्वना

Jamshedpur (Sunil Pandey) : कदमा के शास्त्रीनगर हिंसा मामले में सेंट्रल जेल  विश्व हिंदू परिषद के सह मंत्री भोला लोहार की माता आशा देवी का सोमवार को निधन हो गया. निधन की सूचना पाकर जमशेदपुर आए भाजपा के नेता प्रतिपक्ष पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भोला लोहार के कैरेज कॉलोनी स्थित घर जाकर परिजनों से मुलाकात की तथा सांत्वना जतायी. परिजनों को ढाढ़स बंधाते हुए श्री मरांडी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा भाजपा परिवार आपके परिवार के साथ खड़ा है. कहा मनुष्य का आना जाना जीवन का एक सत्य है परंतु अपनों का असमय जाना बहुत दुख देता है. मौके पर महानगर भाजपा अध्यक्ष गुंजन यादव, अमर सिंह, लालचंद सिंह, अमित शर्मा, रंजन सिंह, आलोक बाजपेई, अवतार सिंह गांधी, दिलीप पासवान, हरिराम यादव संतोष सिंह, समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-naval-tata-hockey-jharkhand-sub-junior-and-junior-state-hockey-championship-begins/">जमशेदपुर

: नवल टाटा हॉकी झारखंड सब जूनियर व जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप शुरू

जेल जाने के बाद कोई नहीं आया सुध लेने

बाबूलाल मरांडी के समक्ष भोला लोहार के परिजनों ने कहा कि उनका भाई धर्म के कार्य में जेल गया है. इसका परिवार को गम नहीं है. लेकिन उसके जेल गए एक माह हो गए. लेकिन भाजपा अथवा हिंदूवादी संगटनों का कोई प्रतिनिधि परिजनों की सुध लेने नहीं पहुंचा. परिजनों की शिकायत सुनने के बाद मौजूद भाजपाईयों  को बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं की सुध लेने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-online-guest-lecture-organized-at-arka-jain-university/">जमशेदपुर

: अरका जैन विवि में ऑनलाइन गेस्ट लेक्चर का आयोजन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही