Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा हिंसा मामले में एसएसपी से मिला विहिप, उचित जांच कर निर्दोष के नाम हटाने की मांग

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर तीन में 9 अप्रैल को हुए हिंसा मामले में मंगलवार को विहिप कार्यकर्ता एसएसपी से मिलने पहुंचे. इस दौरान एसएसपी को एक मांग पत्र सौंपकर मामले की उचित जांच कर निर्दोष लोगों का नाम हटाने की मांग की. एसएसपी ने भी सभी को आश्वासन दिया की मामले की जांच की जा रही है. जो भी निर्दोष होंगे उनका नाम हटा दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jfc-u-15-team-beat-reliance-foundation-youth-champs-4-2/">जमशेदपुर

: जेएफसी अंडर-15 की टीम ने रिलायंस फाउंडेशन यूथ चैंप्स को 4-2 से हराया

कई आरोपी मौके पर नहीं थे मौजूद

बजरंग दल के संयोजक दीपक ठाकुर ने बताया कि 9 अप्रैल को घटना हुई उस वक्त विहिप के दीपक वर्मा, सुभाष चटर्जी, उत्तम दास, प्रदीप सिंह, शंभू प्रमाणिक, सूरज राज खत्री और रोशन कुमार डीएसपी कमल किशोर से बात करने गए थे. तभी कमल किशोर की मोबाइल पर फोन आया कि शास्त्रीनगर में पत्थरबाजी हो रही है. इस दौरान सभी विहिप के लोग अपने घर चले गए. उसी समय अजय गुप्ता, चंदन दास. डॉ. भोला लोहार टेल्को में भारत माता पूजन कार्यक्रम में थे जबकि संजय सिंह अपने घर पर थे. कुछ अन्य लोगों का भी इस घटना से कोई लेना देना नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही