Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में कुलपति ने किया औचक निरीक्षण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : वीमेंस यूनिवर्सिटी में अब देर से आने वालों या बिना सूचना अनुपस्थित रहने वालों की खैर नहीं. कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने शुक्रवार को शिक्षा विभाग और परीक्षा विभाग का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान दो शिक्षिकाओं के देर से आने पर कड़ी फटकार लगाई. कुलपति ने स्पष्ट तौर पर कहा कि यदि शिक्षकों ने अपना रवैया नहीं बदला तो आगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जायेगी. कुछ शिक्षकों से विभाग से संबंधित प्रश्नों के उत्तर न मिलने पर कुलपति ने गहरी नाराजगी जताई. इसे भी पढ़ें : ICAS">https://lagatar.in/icas-air-summit-2022-one-million-green-jobs-potential-in-the-field-of-ensuring-air-quality-alone/">ICAS

 एयर समिट 2022: अकेले वायु गुणवत्ता सुनिश्चित करने के कार्यक्षेत्र में 10 लाख ग्रीन जॉब्स की संभावना
उसके बाद कुलपति ने परीक्षा विभाग का भी दौरा किया. ऑनलाइन सेक्शन में एक शिक्षकेत्तर कर्मचारी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाया गया. कुलपति ने उसे तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी बनने के बाद लगातार त्वरित निर्णयों और उसके बाद इस तरह के औचक निरिक्षणों से विश्वविद्यालय में अनुशासन व्यवस्था बहाल होनी शुरू हो गई है. निरीक्षण के दौरान कुलसचिव, प्रॉक्टर और सीवीसी भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही