Search

 
 
 

जमशेदपुर : महिला विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ.अंजिला गुप्ता ने विधायक सरयू राय से की मुलाकात

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ.अंजिला गुप्ता ने रविवार को जमशेदुपर पूर्वी के विधायक सरयू राय से शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान डॉ.गुप्ता ने जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय तथा वीमेंस कॉलेज इंटर की छात्राओं की समस्यों के बारे में बातचीत की. उन्होंने बताया कि यूजीसी के नियम के अनुसार किसी विश्वविद्यालय में इंटर की पढ़ाई नहीं हो सकती है. पूर्ववर्ती वीमेंस कॉलेज में इंटर की पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या 4000 के आसपास है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-prakash-parv-of-guru-hargobind-celebrated-with-reverence-at-baridih-gurdwara/">जमशेदपुर

: बारीडीह गुरुद्वारा में श्रद्धा के साथ मनाया गया गुरु हरगोविंद जी का प्रकाश पर्व
दसवीं के बाद 11वीं कक्षा में नामांकन कराने वाली छात्राएं परेशान है कि महिला विश्वविद्यालय बन जाने के बाद नामांकन की प्रक्रिया रुक गई है. जमशेदपुर स्थित सभी कॉलेजों में नामांकन की प्रक्रिया जारी है. लेकिन जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में नामांकन बंद है. कुलपति ने बताया कि झारखंड सरकार के शिक्षा विभाग से और झारखंड एकेडमिक काउंसिल से इसके बारे में मार्गदर्शन मांगा गया है, जो अभी तक अप्राप्त है. कुलपति के अनुसार जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय बनने के बाद इस बारे में निर्णय सरकार को लेना है, की इंटर की पढ़ाई यहाँ होगी या नहीं.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-free-mithila-painting-training-camp-inaugurated/">जमशेदपुर

: निःशुल्क मिथिला चित्रकला प्रशिक्षण शिविर का हुआ उद्घाटन

वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हाेने तक पढ़ाई जारी रहने का आग्रह

बातचीत के क्रम में दो विकल्प निकल कर आए. पहला की सरकार एक तदर्थ आदेश निकाल दें कि जब तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाए वीमेंस कॉलेज में इंटर की पढ़ाई जारी रहेगी. कम से कम 2 से 4 वर्ष तक इंटर की पढ़ाई वीमेंस कॉलेज में ही हो. इसके लिए वीमेंस कॉलेज में एक नए प्राचार्य का पद स्वीकृत कर दिया जाए. जो वीमेंस कॉलेज के प्राचार्य कहे जाएंगे, जो कि जैक से संबंधित होगा. वास्तव में यह निर्णय झारखंड सरकार को उसी समय ले लेना चाहिए था जब सरकार ने जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज को महिला विश्वविद्यालय बनाने का निर्णय लिया था.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही