Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : मैक्सीजोन मनी लांड्रिंग मामले को लेकर ईडी की शरण में भुक्तभोगी

Jamshedpur (Anand Mishra) : गाजियाबाद की मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी मैक्सीजोन टच प्राइवेट लिमिटेड द्वारा ठगे गये जमशेदपुर के लोग बुधवार को रांची पहुंचे. वहां हिनू स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय में निदेशक के नाम पत्र सौंप कर कंपनी द्वारा मनी लांड्रिंग किये जाने की शिकायत दर्ज कराते हुए जांच की मांग की. बता दें कि कंपनी के सीएमडी चंद्र भूषण सिंह और प्रियंका सिंह पर करीब 600 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raf-jawans-performed-all-rituals-of-brother-in-marriage-of-martyrs-daughter/">जमशेदपुर

: रैफ जवानों ने शहीद की बेटी की शादी में भाई की सारी रस्में निभाईं
इस संबंध में जमशेदपुर के साकची व परसुडीह थाना में भी मामला भी दर्ज कराया गया है. ठगी के शिकार लोगों ने बताया है कि कंपनी द्वारा 15 प्रतिशत तक ब्याज देने आदि का प्रलोभन दिया गया था. इसे देखते हुए उन्होंने उनकी गाढ़ी कमाई कंपनी में निवेश की थी. इस मामले में भुक्तभोगी लोगों ने फिल्म अभिनेता शक्ति कपूर, गोविंदा, चंकी पांडेय व मनोज तिवारी पर भी निवेश के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाते हुए ईडी को इसका ब्योरा सौंपा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही