Search

 
 
 

जमशेदपुर : विद्या भारती चिन्मय विद्यालय ने ब्रह्माश्रम में किया कंबल वितरण

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : विद्या भारती चिन्मया विद्यालय की प्राचार्य मीना विल्खू के प्रस्ताव व पहल से ब्रह्माश्रम वृद्धाश्रम में शनिवार को जरुरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया. विद्यालय के सदस्यों ने आश्रम वासियों से मिलकर उनकी जरुरत के अनुसार कंबल दिया. इसके उपरांत आश्रम वासियों के चेहरे पर प्रसन्नता व संतोष के भाव दिखे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-paddy-procurement-center-inaugurated-at-rupushkundi-and-joram-lampas/">चाकुलिया

: रुपुषकुंडी और जोड़ाम लैम्पस में धान अधिप्राप्ति केंद्र उद्घाटित
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि एक मानव दूसरे मानव की आवश्यकता पूर्ति का माध्यम मात्र है. नर सेवा नारायण है, क्योंकि प्रत्येक मानव में नारायण का अंश विद्यमान है. मानव की सेवाओं में यथासमय स्वैच्छिक संलग्नता ही वास्तविक मानवता है. इस दौरान 150 कंबल का वितरण किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही