Search

 
 
 

जमशेदपुर : विद्या विकास समिति ने किया प्रश्नमंच का आयोजन

 
Jamshedpur (Rishabh Rahul) : विद्या विकास समिति ने रविवार को प्रगति सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बिरसानगर में विभाग स्तरीय प्रश्नमंच आयोजित की गई. प्रतियोगिता में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला के विद्यालयों ने भाग लिया. प्रश्नमंच प्रतियोगिता में संस्कृति बोध, अंग्रेजी एवं संस्कृत विषय से प्रश्न पूछे गए तथा इसे तीन वर्ग शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग में आयोजित किया गया. शिशु वर्ग के प्रश्न मंच में प्रथम स्थान चाईबासा, द्वितीय स्थान बागबेडा व तृतीय स्थान पर जगन्नाथपुर विद्यालय रहा. बाल वर्ग में प्रथम चाईबासा, द्वितीय बिरसानगर और तृतीय स्थान पर खूंटी रहा. किशोर वर्ग में प्रथम चाईबासा, द्वितीय जगन्नाथपुर और तृतीय स्थान पर बागबेड़ा विद्यालय रहा. शिशु वर्ग अंग्रेजी में प्रथम स्थान पर सरायकेला, द्वितीय चाईबासा और तृतीय स्थान पर बागबेड़ा रहा. प्रतियोगिता में 6 संकुल से 16 विद्यालय शामिल हुए. शांति मंत्र के साथ प्रतियोगिता का समापन हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रतिभागी, विद्यालय के आचार्य और प्रधानाचार्य का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-students-should-study-by-setting-their-goals-dr-sc-das/">चाईबासा

: विद्यार्थी अपने लक्ष्य को निर्धारित कर पढ़ाई करें : डॉ एससी दास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही