Search

जमशेदपुर : मतगणना के समय को-ऑपरेटिव कॉलेज के बाहर दिखा गांव का नजारा

Ashok kumar

Jamshedpur : पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद को-ऑपरेटिव कॉलेज में जिले के पोटका, पटमदा और बोड़ाम का मतगणना केंद्र बनाया गया था. मतगणना केंद्र पूरी तरह से शहरी क्षेत्र में पड़ता है, लेकिन जब प्रत्याशी और गांवों के लोग केंद्र तक पहुंचने लगे तब यहां पर गांव का नजारा देखने को मिला. गांव के लोग फटी आंख से चारो तरफ देख रहे हैं. 90 प्रतिशत गांव के लोगों को तो मतगणना केंद्र से एक किलोमीटर की दूरी पर ही रोक दिया गया था. पुलिस वालों को देखकर गांव के लोग पहले से ही दुबके हुये थे. वे तो अपने प्रत्याशी के साथ पहुंचे हुये थे. प्रत्याशी के मतगणना केंद्र में जाते ही गांव के लोग बाहर आने की प्रतीक्षा कर रहे थे. [caption id="attachment_321593" align="aligncenter" width="410"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/pat-300x201.jpg"

alt="" width="410" height="275" /> केंद्र के बाहर प्रत्याशी की प्रतीक्षा में खड़े लोग.[/caption] इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/jamshedpur-as-soon-as-the-counting-of-votes-began-there-was-a-ruckus-in-the-parsudih-market-committee/">

 जमशेदपुर: मतगणना शुरू होते ही परसुडीह बाजार समिति में गहमा-गहमी बढ़ी 

चलंत होटल का लाभ उठाया

कॉलेज कैंपस में मतगणना की जानकारी मिलते ही कई लोग पहले से ही चलंत होटल लेकर मंगलवार की सुबह से ही मौजूद थे. यहां पर गांव से आने वाले लोगों को खाने-पीने को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं हुई. 70 रुपये से लेकर 80 रुपये तक में खाना खिलाने का बैनर लगाया गया था. [caption id="attachment_321561" align="aligncenter" width="373"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/pani-300x225.jpeg"

alt="" width="373" height="280" /> मैदान किनारे टैंकर के पानी का लाभ उठाते लोग.[/caption]

गांवों के लोग घर से लेकर आये थे मुढ़ी-सब्जी

पोटका, पटमदा और बोड़ाम के लोग मतगणना स्थल पर आने के पहले ही अपने घर से मुढ़ी और सब्जी घर से तैयार करके ही लाये हुये थे. उनके लिये तो आने-जाने का खर्च ही जुटा पाना बड़ी बात है. हालाकि प्रत्याशियों ने आने-जाने के खर्च का बीड़ा खुद ही उठाया था. कुछ लोगों ने बताया कि उनका पसंदीदा खाना मुढ़ी और सब्जी ही है. अगर इसमें आलूचॉप मिल जाये तो खाने का स्वाद और बढ़ जाता है.

कॉलेज मैदान के बाहर पानी की व्यवस्था नहीं

कॉ-ऑपरेटिव कॉलेज मैदान के किनारे जुस्को की ओर से पानी के एक टैंकर की सुविधा दी गयी थी, लेकिन मैदान के बाहरी हिस्से में पानी की व्यवस्था नहीं की गयी थी. गांवों से पहुंचे लोग पानी का बोतल खरीदकर किसी तरह से अपनी प्यास बुझा रहे थे. उनके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि भरपेट पानी पी सके.

खूब हुई माला की खरीदारी

मंगलवार को जीत के बाद प्रत्याशियों का स्वागत माला पहनाकर करने के लिये प्रत्याशियों के समर्थक रूझान देखने के बाद माला खरीदने के लिये जा रहे थे. प्रत्याशियों की जीत के बाद समर्थकों का उत्साह और जोश देखते ही बन रहा था. उन्हें ऐसा लग रहा था जैसे जंग जीत ली हो. यह नजारा अभी और दो दिनों तक देखने को मिलेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-of-tempo-from-kitadih-trirmuti-chowk-of-bagbera/">जमशेदपुर:

बागबेड़ा के कीताडीह त्रिर्मूति चौक से टेंपो की चोरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//