Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : बागबेड़ा फायरिंग में विजय कुमार को कोर्ट से मिली जमानत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बागबेड़ा के सिदो-कान्हो मैदान के पास जमीन विवाद को लेकर अखिलेश सिंह का गुर्गा कन्हैया सिंह और विजय कुमार के बीच आपस में हुई 12 राउंड फायरिंग की घटना में अदालत की ओर से विजय को गुरुवार को जमानत मिल गयी है. घटना 11 फरवरी 2022 को घटी थी. घटना के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था. साथ ही पुलिस ने छापेमारी के क्रम में तीन पिस्टल, 10 गोली और खोखा भी बरामद किया था. पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 8 लोगों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भेजा था. घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग मामला थाने में दर्ज कराया गया था. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-separate-cases-registered-against-those-who-rioted-at-biryani-shop/">जमशेदपुर

: बिरयानी दुकान पर हुड़दंग करने वालों पर दो अलग-अलग मामले दर्ज

कन्हैया जबरन खरीदना चाह रहा था मोनू की सास की जमीन

घटना के बाद पुलिस ने खुलासा किया था कि कन्हैया सिंह ने मोनू की सास शीला देवी की जमीन को जबरन खरीदना चाह रहा था. शीला देवी के घर जाकर जमीन के कागजात पर हस्ताक्षर करने का दबाव भी बनाया जा रहा था. इसी को लेकर मोनू सिंह से कन्हैया का विवाद हुआ था. घटना के दिन मोनू सिंह ने 10 राउंड गोलियां चलायी थी, जबकि कन्हैया पर 2 राउंड गोली चलाने का आरोप है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-in-the-name-of-bihar-shopkeepers-are-selling-maldah-of-bengal/">जमशेदपुर:

बिहार के नाम पर बंगाल का मालदह बेच रहे हैं दुकानदार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही