Search

 
 
 

जमशेदपुर : हिंदी दिवस पर श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगी विजयलक्ष्मी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : राष्ट्रभाषा हिन्दी दिवस पर 16 सितंबर को सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन द्वारा श्रेष्ठ हिन्दी शिक्षक 2023 पुरस्कार से विजयलक्ष्मी वेदुला को सम्मानित किया जाएगा. इस पुरस्कार में अंगवस्त्र, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, पुष्पगुच्छ के संग 11 हजार की राशि प्रदान की जाएगा. विजयलक्ष्मी वेदुला मुलतः आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं. पांच वर्ष की आयु से ही वे जमशेदपुर में रह रही हैं. उनकी प्रारंभिक शिक्षा जमशेदपुर में ही हुई है और उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से स्नातक और स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है. बीएड भी रांची विश्वविद्यालय से ही किया है. जमशेदपुर के प्रसिद्ध हिन्दी माध्यम विद्यालय "सेंट मेरी हिन्दी उच्च विद्यालय" में 28 वर्षों तक हिंदी और संस्कृत की शिक्षिका के रूप में अध्यापन किया. अपने अध्यापन काल में इनकी प्रसिद्धि विद्यार्थियों के जीवन में एक गुणात्मक परिवर्तन के लिये सतत प्रयत्नशील रहने वाली शिक्षिका के रूप रही हैं. यह जानकारी तुलसी भवन के मानद सचिव प्रसनजीत तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-on-the-11th-day-of-the-strike-maids-and-assistants-staged-a-strike-at-the-block-office/">चाकुलिया

: हड़ताल के 11वें दिन भी सेविका व सहायिकाओं ने ब्लॉक ऑफिस पर दिया धरना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही