Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वाभिमान पार्टी में शामिल हुए विकास पांडेय व ज्योतिष चंद्र राय

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : केबुल कंपनी टाउन हॉल में रविवार को स्वाभिमान पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों से प्रभावित होकर कई लोगों ने पार्टी का दामन थामा. जिसमें मुख्य रूप से विकास पांडेय, ज्योतिष चंद्र राय, नसीम, शशिभूषण आदि शामिल थे. बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भरत महाराज उपस्थित थे. उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले नये सदस्यों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया. इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भरत महाराज ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन, नशा मुक्त भारत, विष मुक्त जैविक खेती, भ्रष्टाचार मुक्त भारत, प्राकृतिक केंद्रित विकास के सिद्धांत पर पार्टी लगातार देशभर में अभियान चला रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-pasted-advertisements-at-the-homes-of-absconding-murder-accused/">जमशेदपुर

: हत्या के फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

देशभर में पार्टी अपने नीति सिद्धांतों को लेकर संघर्षरत है

राष्ट्रीय अध्यक्ष पी रामचंद्रणन, कार्यकारी अध्यक्ष बलदेव राजसूद, संरक्षक बिरेंद्र पांडेय आदि के नेतृत्व में पार्टी देशभर में अपने नीति और सिद्धांतों को लेकर संघर्षरत है. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पार्टी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव लड़ेगी. कार्यक्रम में पार्टी के टुनटुन शर्मा उर्फ दिनेश शर्मा, घनश्याम, राज कुमार विश्वकर्मा, नसीम, बीआर साहू, ज्योतिष चंद्र राय, शशिभूषण आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही