Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जयराम सिंह हत्याकांड में विक्रम शर्मा ने कोर्ट में लगायी हाजिरी

Jamshedpur (Ashok Kumar) : जयराम सिंह हत्याकांड में गुरुवार को गैंगस्ट अखिलेश सिंह का गुरू विक्रम शर्मा ने कोर्ट में हाजिरी लगायी. यह हाजिरी एडीजे वन संजय कुमार उपाध्याय की अदालत में लगायी है. अदालत की अदालत के आदेश पर विक्रम शर्मा को अब रोजाना कोर्ट में हाजिरी लगानी पड़ेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-relatives-meet-dgp-in-suraj-murder-case-demand-for-re-investigation/">जमशेदपुर

: सूरज हत्याकांड में डीजीपी से मिले परिजन, फिर से जांच कराने की मांग

जयराम हत्याकांड में 10 लोगों की होनी है गवाही

जयराम सिंह हत्याकांड में कुल 16 गवाह हैं. इसमें से 6 लोगों की गवाही पहले हो चुकी है. अब बाकी की भी गवाही होनी है. विक्रम शर्मा के साथ-साथ गैंगस्टर अखिलेश सिंह की भी विडीयो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एडीजे वन की अदालत में पेशी हुई. अखिलेश वर्तमान में झारखंड के दुमका जेल में बंद है. वह भी जयराम सिंह हत्याकांड में आरोपी है.

जयराम की 2008 में गोली मारकर की गयी थी हत्या

बाग-ए-जमशेद के पास टाटा स्टील के सुरक्षा पदाधिकारी जयराम सिंह की हत्या साकची थाना क्षेत्र में 4 अक्टूबर 2008 को गोली मारकर कर दी गयी थी. घटना के बाद अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था.

घटना के दिन लौट रहे थे जुबली पार्क से

दुर्गापूजा के दौरान 4 अक्टूबर को जयराम सिंह अपनी पोती के साथ जुबली पार्क से मॉर्निंग वाक कर बाग-ए-जमशेद के पास से घर की तरफ जा रहे थे. इस बीच ही उनको गोली मारी गयी थी. घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिये टीएमएच में भर्ती कराया गया था. यहां पर इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/lagatar-jamshedpur-cyber-miscreants-blew-72-thousand-in-the-name-of-buying-a-bicycle/">जमशेदपुर

: साइबर बदमाशों ने साइकिल खरीदने के नाम पर उड़ाये 72 हजार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही