Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विक्रम शर्मा का कोर्ट में 313 का बयान, कहा- आशीष डे हत्याकांड की मुझे कोई जानकारी नहीं

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : साकची आम बगान में 2 नवंबर 2007 को श्रीलेदर्स के मालिक आशीष डे की हुई हत्या के मामले में सोमवार को एडीजे चार की अदालत में अखिलेश के गुरू विक्रम शर्मा का 313 का बयान कराया गया. बयान में विक्रम शर्मा ने साफ कहा कि उसे आशीष डे हत्याकांड में कोई जानकारी ही नहीं है. इस बीच जितने भी क्रॉस सवाल किये गये उसको विक्रम शर्मा ने साफ नकार दिया. स्पष्ट रूप से कहा कि उसे किसी तरह की जानकारी नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-accused-caught-on-suspicion-of-theft-fled-from-bistupur-police-station/">जमशेदपुर

: बिष्टुपुर थाने से भागा चोरी के संदेह में पकड़ाया आरोपी

अगली सुनवायी 25 मई को

आशीष डे हत्याकांड में अगली सुनवायी अब 25 मई को होगी. हत्याकांड में विक्रम शर्मा और अखिलेश सिंह के खिलाफ अलग से कोर्ट में मामला चल रहा है. इस मामले में अमलेश सिंह और पप्पू डॉन को पहले ही सजा हो चुकी है. मामले में विक्रम शर्मा जमानत पर है जबकि अखिलेश सिंह अभी दुमका जेल में बंद है. 15 साल पहले का यह चर्चित हत्याकांड था. इसे भी पढ़ें : प्रेमिका">https://lagatar.in/girlfriend-one-lover-two-one-killed-the-other-court-sentenced-life-imprisonment-know-the-whole-matter/">प्रेमिका

एक, प्रेमी दो, एक ने की दूसरे की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्र कैद की सजा, जानें पूरा मामला
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही