Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : डिमना लेक में मछली पकड़ने के दौरान ग्रामीण की डूबने से मौत

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : बोड़ाम थाना क्षेत्र के डिमना लेक में मछली पकड़ने के लिये गये ग्रामीण समर सिंह (46) की डूबने से शनिवार की सुबह मौत हो गयी. समर सिंह लायलम छारडुंगरी के रहने वाले थे. घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर लिया. पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ  के बाद शव का पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. इसे भी पढ़ें:जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-after-befriending-a-facebook-minor-girl-arrested-from-uttar-pradesh/">जमशेदपुर

: फेसबुक से दोस्ती के बाद नाबालिग लड़की को भगाने वाला उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

गहरे पानी में चले गये थे समर सिंह

पुलिस का कहना है कि समर सिंह शनिवार की सुबह डिमना लेक में मछली पकड़ने के लिए घर से निकले हुए थे. सुबह 10 बजे के बाद गांव में जाकर लोगों ने घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे थे. बाद में घटना की जानकारी पुलिस को भी दी गयी. गांव के लोगों का कहना है कि समर सिंह मछली पकड़ने के दौरान ही गहरे पानी में चले गये थे. इस कारण से उनकी मौत डूबने से हो गयी. इसे भी पढ़ें:चाईबासा:">https://lagatar.in/chaibasa-uncontrolled-bolero-collides-with-toto-and-scooty-three-including-two-women-injured-open-in-google-transla/">चाईबासा:

अनियंत्रित बोलेरो ने टोटो और स्कूटी में मारी टक्कर, दो महिला समेत तीन घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही