Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जोजोबेड़ा चेचिस यार्ड गेट पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur (Rohit Kumar) : गोविंदपुर थाना अंतर्गत टाटा मोटर्स के जोजोबेड़ा चेचीस यार्ड में गुरुवार को ग्रामीणों ने पारंपरिक हथियार के साथ प्रदर्शन किया और मुख्य गेट को जाम कर दिया. ग्रामीणों का आरोप है कि जोजोबेड़ा स्थिति खाता नंबर 6 और 27 उनके पूर्वजों की जमीन है. 1986-87 में भूमि सुधार उप समाहर्ता के द्वारा ग्रामीणों को दखल दिहानी दिलाई गई थी, तब से ग्रामीण अपनी जमीन पर ही रह रहे हैं. अब लगातार टाटा मोटर्स के द्वारा उनकी जमीन की चहारदीवारी को तोड़ दिया जा रहा है और टाटा मोटर्स द्वारा जमीन को लीज पर लेने की बात कही जा रही है. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-chief-held-monthly-review-meeting-discussed-development/">चाईबासा

: मुखिया ने की मासिक समीक्षा बैठक, विकास पर चर्चा

टाटा मोटर्स ने जबरन कर लिया अधिग्रहण

सुरेंद्र भूमिज ने बताया कि उनको खाता नंबर 6 और खाता नंबर 27 में दखल दिहानी दिलाई गई है. जमीन मुंशी भूमिज और आनंद भूमिज के नाम पर है. बावजूद इसके टाटा मोटर्स जोर जबरदस्ती जमीन का अधिग्रहण कर रही है. उन्होंने कहा कि यह मामला उच्च न्यायालय में लंबित भी है, बावजूद इसके टाटा मोटर्स द्वारा ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीणों की जमीन टाटा मोटर्स लौटा नहीं देती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही