Search

 
 
 

Jamshedpur : पोटका में पेयजल की किल्लत झेल रहे ग्रामीण, अधिकारी नहीं ले रहे संज्ञान

 
  • पूर्व पार्षद ने चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया मामला
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पोटका प्रखंड क्षेत्र के कई गावों में जलमीनार व चापानल खराब है. इसके कारण ग्रामीण पेयजल की किल्लत से परेशान हैं. कई दफे पंचायत एवं प्रखंडस्तरीय अधिकारियोंसे शिकायत करने के बाद भी पेयजल की किल्लत दूर करने की दिशा में कदम नहीं उठाया गया. कई जलमीनार व चापानल दो-दो वर्ष से खराब पड़े हैं. प्रखंड के शंकरदा पंचायत के काशीडीह गांव स्थित बिरधान हेंब्रम के घर सामने चापाकाल खराब पड़ा हुआ है. इसी तरह माटकु पंचायत के बाजार चौक स्थित जलमीनार तथा शंकरदा गांव के जुगुडीह टोला एवं नामो पाड़ा में स्थित दोनों जलमीनार खराब है. ग्रामीणों ने इसकी शिकायत पूर्व पार्षद करुणामय मंडल से की. उन्होंने बताया कि प्रखंडस्तरीय अधिकारी निर्वाचन कार्य में व्यस्त हैं. जिसके कारण वे सुध नहीं ले रहे हैं. उन्होंने इस मामले की जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग को देते हुए जल्द से जल्द खराब चापानल एवं जलमीनार की मरम्मत करवाने की मांग की. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-ghatshila-college-winner-in-kolhan-university-inter-college-kho-kho-competition/">Chaibasa

: कोल्हान विवि अंतर महाविद्यालय खो-खो प्रतियोगिता में घाटशिला कॉलेज विजेता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही