Search

 
 
 

जमशेदपुर : इंदुरमाटी के ग्रामीणों ने 40 मवेशियों के साथ दो को दबोचा

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : एमजीएम थाना क्षेत्र के इंदुरमाटी गांव के लोगों ने बुधवार की शाम गांव के रास्ते अवैध रूप से लेकर जा रहे 40 मवेशियों को पकड़ लिया. साथ ही गांव के लोगों ने इस दौरान दो लोगों को भी दबोच लिया जो मवेशियों को बेचने की नीयत से लेकर जा रहे थे. घटना की जानकारी मिलने पर एमजीएम पुलिस इंदुरमाटी पहुंची और दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मवेशियों के रख-रखाव की व्यवस्था नहीं होने पर पुलिस ने गांव के लोगों के ही सुपुर्द कर दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jewelry-worth-2-lakhs-stolen-by-breaking-the-lock-of-a-locked-house-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में बंद मकान का ताला तोड़कर 2 लाख के जेवर की चोरी

इसे किया गया है गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में जागूदोड़ा थाना क्षेत्र के हाथीबिंदा के रहनेवाले नसीम अंसारी और बांदुआन पश्चिम बंगाल के रहनेवाले मड्डू सिंह को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के क्रम में पुलिस को बताया कि उसके साथ परसुडीह के करनडीह का रहने वाला रिथु दास, बांदुआन का किर्ती कुंभकार, घाटशिला का शेख मिस्टर और आसनबनी कोकदा का काबुल कुंभकार भी साथ में थे.

पश्चिम बंगाल लेकर जा रहे थे मवेशी

मवेशियों के बारे में एमजीएम पुलिस का कहना है कि आरोपी उसे पश्चिम बंगाल की तरफ लेकर जा रहे थे. गांव के लोगों की सूज-बूझ के कारण मवेशियों को रास्ते में ही पकड़ लिया गया. गिरफ्तार मड्डू और नसीम अंसारी को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-fire-broke-out-in-a-car-parked-in-front-of-the-house/">जमशेदपुर

: घर के सामने खड़ी कार में लगी आग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही