Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : भारी वाहन प्रशिक्षण केंद्र के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर डीसी को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : घाटशिला अंचल अंतर्गत बाघुडिया पंचायत के गुड़ाझोर के ग्रामीणों ने सोमवार को भारी वाहन प्रशिक्षण केंद्र के विरोध में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा एवं विरोध प्रदर्शन किया. मौके पर बिरसा सेना के दिनकर कच्छप ने कहा कि जिला प्रशासन बिना ग्रामसभा की अनुमति के गांव में भारी वाहन प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का प्रयास कर रही है. जिसका पूरे ग्रामवासी विरोध कर रहे है. उन्होंने कहा कि गुड़ाझोर एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है. गांव में जहां स्थानीय प्रशासन भारी वाहन प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण करना चाहती है उस जमीन पर जाहेरथान, हाड़शाली (खड़िया समुदाय का श्मशान भूमि) भी है और गौचर भूमि भी है जो हमारी सामुदायिक जमीन है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-the-problem-of-displaced-people-of-dimna-dam-will-be-solved-soon-mangal-kalindi/">जमशेदपुर

: डिमना डैम के विस्थापितों की समस्या का जल्द होगा समाधान- मंगल कालिंदी

ग्रामीणों पर बनाया जा रहा दबाव

कच्छप ने कहा कि जिला प्रशासन इस जमीन को जबरन अधिग्रहण करना चाहती है. इसके लिए ग्रामीणों पर अनावश्यक दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है. जिला प्रशासन के निर्देश पर राशन डीलर्स द्वारा ग्रामीणों को राशन का लाभ देने से वंचित करने की धमकी दी जा रही है. उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर भारी वाहन प्रशिक्षण केंद्र के निर्माण पर रोक लगाने की मांग की जाएगी. कच्छप ने कहा कि केंद्र के निर्माण से धार्मिक आस्था, पूजा स्थल और उपजाऊ भूमि नष्ट हो जाएगी. यही कारण है कि पूरे ग्रामवासी इस प्रोजेक्ट का सख्त विरोध कर रहे है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-on-the-death-anniversary-the-congressmen-themselves-remembered-sitaram-rungta/">चाईबासा

: पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने स्व. सीताराम रूंगटा को याद किया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही