Search

 
 
 

जमशेदपुर : सड़क पर धान की रोपनी कर ग्रामीणों ने जताया विरोध

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सरजामदा-परसूडीह मुख्य मार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों से लेकर आम जनों का धैर्य शनिवार को जवाब दे दिया. जकता मैदान के पास तालाब बन चुके मुख्य सड़क पर ग्रामीणों संग जिला परिषद सदस्य कुसूम पूर्ति ने धान रोपाई की. वहीं उक्त सड़क पर बने डोभा में मछलियां छोड़ी गईं. ग्रामीणों ने चेतावनी दिया की तालाब बन चुके सड़क की मरम्मत जल्द नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. मौके पर युवा क्रांति मंच के अध्यक्ष सौरभ राहुल सिंह ने कहा कि पूरे क्षेत्र में सड़क जर्जर है, सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने गए हैं. उन गड्ढों में बरसात में पानी भर जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रह है. ऐसे में सरकार को हम सब आईना दिखा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/criminals-from-all-the-three-districts-of-palamu-division-will-soon-be-tadipar-ig-rajkumar-lakda/">पलामू

प्रमंडल के तीनों जिलों से अपराधी जल्द होंगे तड़ीपार- आईजी राजकुमार लकड़ा

सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो बदलेगा आंदोलन का स्वरूप

इस आंदोलन से प्रशासन समेत जनप्रतिनिधि का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं. फिर भी यदि सड़क की मरम्मत करने की पहल नहीं की गई तो आंदोलन का स्वरूप बदला जाएगा. उल्लेखनीय है कि जमशेदपुर प्रखंड़ अंतर्गत गदड़ा, राहरगोड़ा, बारीगोड़ा, बामनगोड़ा, सोपोडेरा, सलगाझरी, सरजामदा, परसूडीह, मकदमपुर में सड़कें काफी जर्जर हैं जिससे लोगों में काफी नाराजगी है. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य शिवम बोइपाई, उप मुखिया ननिका हांसदा, अजय सिंह, सुमित यादव, दीपक करुआ, सुधीर कुमार, सुभाष पाणिग्रही, अवनीश सिंह, रौशन कुमार, संदीप कुमार, राजा चौरसिया आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही