Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा में बिगड़ा माहौल, उपद्रवियों ने किया पथराव व आगजनी

 

Jamshedpur (Rohit kumar) : कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 3 में शनिवार को हुए महावीरी झंडा विवाद के बाद रविवार को माहौल और बिगड़ गया. दो गुटों के लोग आमने सामने आ गए और एक दुसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसी दौरान कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. गाड़ियों में तोड़फोड़ की. झोपड़ीनुमा दुकानों में आग लगा दी. दोनों ओर एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया. सूचना पाकर एसएसपी, एसडीओ, सिटी एसपी और सभी डीएसपी मौके पर पहुंचे और माहौल को संभालने का प्रयास किया पर लोग समझने को तैयार नहीं थे. मौके पर जैप और क्यूआरटी पहुंची और लाठी चार्ज किया और हवाई फायरिंग की. इधर, माहौल बिगाड़ने के बाद प्रशासन द्वारा पूरे क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी है. सिटी एसपी के विजय शंकर ने माइकिंग कर लोगों को धारा 144 लागू होने की बात कही और अविलंब सड़क से हटने की चेतावनी दे दी. उन्होंने लोगों से कहा कि तत्काल सड़क को खाली करे नहीं तो उनपर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

[caption id="attachment_603599" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/09rc_m_218_09042023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> पथराव में टूटा कार का शीशा[/caption]

आग पर दमकल ने पाया काबू

इधर, आग लगने के बाद मौके पर दो दमकल पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया. कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया. आगलगी में एक कार, एक ऑटो और चार मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गई वहीं कई वाहनों में तोड़फोड़ भी की गई है. पथराव से कुछ लोग बचकर भागते हुए मंदिरों में जा घुसे. मंदिरों के आगे काफी संख्या में पत्थर पड़े दिखाई दिए. फिलहाल इलाके में पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है. रह-रह कर एक पक्ष से पथराव किया जा रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उपद्रवियों ने फायरिंग भी की है. पुलिस ने हिंसक भीड़ को काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले भी छोड़े.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-changes-made-in-the-design-of-mango-flyover-after-my-objection-and-suggestion-saryu-rai/">जमशेदपुर

: मेरी आपत्ति व सुझाव के बाद मानगो फ्लाइओवर की डिजाइन में किया गया परिवर्तन- सरयू राय
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही