Search

 
 
 

जमशेदपुर : विशाल हत्याकांड का आरोपी अभिषेक गिरफ्तार, हथियार बरामद

 
Jamshedpur (Rohit Kumar) : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रामदास भट्टा निवासी विशाल प्रसाद की शनिवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने आरोपी अभिषेक लाल को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्टल और एक गोली बरामद की है. जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि घटना के 15 घंटों में ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-accused-arrested-for-snatching-purse-from-woman/">जमशेदपुर

: महिला से पर्स छिनतई करने के दो आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल चोरी की शक में मारी गोली

ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि पूछताछ में अभिषेक ने बताया कि उसकी मोबाइल चोरी हो गई थी. उसे शक था कि उसका मोबाइल विशाल ने ही चुराया है. वह विशाल को अपने साथ घर से बुलाकर ले गया था. बहस के बाद गुस्से में आकर उसने गोली चला दी. इस मामले में अभिषेक के साथी शाहरुख खान का भी नाम सामने आया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. उन्होंने बताया कि अभिषेक पूर्व में भी एनडीपीएस मामले में जेल जा चुका है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही