Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोलकाता में 30 जून को होगा विश्व सरना धर्म कोड जनसभा का आयोजन

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : कोलकाता के बिग्रेड परेड मैदान में 30 जून को होने वाली विश्व सरना धर्म कोड जनसभा को सफल बनाने के लेकर शनिवार को सालखन मुर्मू के कदमा आवास पर जिला सेंगेल परगना की बैठक हुई. बैठक में जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी सौंपी गई. इस अवसर पर सालखन मुर्मू ने कहा कि जेएमएम हेमंत सोरेन, माझी परगना महाल एवं ओलचिकी हूल बैसी के बीच मैच फिक्सिंग चल रहा है. झारखंडी आदिवासी मूलवासी हेमंत सोरेन और उनके बी टीम माझी परगना महाल, ओलचिकी हूल बैसी से सावधान रहें. वहीं पूर्वी सिंहभूम जिला सेंगेल परगना के जूनियर मुर्मू ने कहा कि सामाजिक धार्मिक राजनीतिक गुलामी से आजादी के लिए कोलकाता में 30 जून को होने वाली विश्व सरना धर्म कोड जनसभा में पूर्वी सिंहभूम जिला से हजारों की संख्या में शामिल होंगे. इस अवसर पर कोल्हान जोनल सेंगेल परगना सीताराम माझी,अखिल भारतीय सरना धर्म मडवा केंद्रीय महासचिव डॉक्टर सोमवार सोरेन, मंगल आल्डा, भागीरथ मुर्मू, टार्जन मारडी,किसून हांसदा,अर्जुन मुर्मू, आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ranjana-the-additional-director-of-the-project-reached-the-protest-site-of-the-displaced/">चांडिल

: विस्थापितों के धरना स्थल पर पहुंची परियोजना की अपर निदेशक रंजना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही