Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : विश्वजीत चटर्जी बने 5वें जेसीए ओपन ब्लिट्ज चेस प्रतियोगिता के विजेता

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री के प्रांगण में रविवार को 5वें जेसीए ओपन ब्लिट्ज चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विनोद अग्रवाल आयकर आयुक्त जमशेदपुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा चेस बोर्ड में चाल चलकर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि शतरंज दिमाग का खेल है. खिलाड़ियों को हमेशा प्राणायाम, ध्यान करना चाहिए तब ही वो एक कामयाब खिलाड़ी बन सकते हैं. 5वें जेसीए ओपन ब्लिट्ज चेस प्रतियोगिता में अपने बेहतर प्रदर्शन से 9 अंक के साथ विश्वजीत चटर्जी विजेता बने. विजेता को 10 हजार रुपए नकद और ट्रॉफी प्रदान किया गया. वहीं रोहन विजय शांडिल्य द्वितीय स्थान पर रहे जिन्हें 5 हजार की नकद राशि और ट्रॉफी तथा हर्ष कुमार झा तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें 4 हजार रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी प्रदान किया गया. [caption id="attachment_539932" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/JSR-Chess-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> विजेता को पुरस्कृत करते अतिथि.[/caption] इसे भी पढ़ेंजमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-nine-day-shiva-mahapurun-katha-concludes-with-rudrabhisheka-and-bhandara/">जमशेदपुर

: रूद्राभिषेक एवं भंडारा के साथ नौ दिवसीय शिव महापुरूण कथा का समापन

अंडर 7 बालक वर्ग में रुद्र नील राय हुए प्रथम

अंडर 7 बालक वर्ग में रुद्र नील राय प्रथम, दर्श शांडिल्य द्वितीय और रिधान गोयल तृतीय स्थान पर रहे. अंडर 9 बालिका वर्ग में अनिशा प्रथम, विदुषी द्वितीय और इशानी चौधरी तृतीय स्थान पर रही. अंडर 9 बालक वर्ग में प्रथम मयान झा, द्वितीय अद्रीज मोहंती और तृतीय स्थान पर अद्विक कुमार रहे. इस प्रतियोगिता में सबसे कम उम्र की खिलाड़ी लाइशा सिंघानिया और वृद्ध खिलाड़ी एम लक्ष्मीनारायण को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इस टूर्नामेंट में एक सौ तीन खिलाड़ी पूरे झारखंड से शिरकत किए, शतरंज खिलाड़ियों ने काफी अच्छा खेल दिखाया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित सुनील खवाड़े, जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता तथा प्रेसिडेंट देवघर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों को 55,550/- रुपए की राशि प्रदान की गई. इसे भी पढ़ेंचाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-sardar-gurmukh-singh-khokhar-won-the-vintage-car-rally-for-the-29th-time/">चाईबासा

: सरदार गुरूमुख सिंह खोखर ने 29वीं बार जीती विंटेज कार रैली

इस अवसर पर ये लोग थे उपस्थित

इस अवसर पर हरभजन सिंह, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन, मानव केडिया जनरल सेक्रेटरी, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री, विजय कुमार सिंह, प्रेसिडेंट हजारीबाग डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन, आशीष कुमार प्रेसिडेंट चतरा डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन, सुरेश नाथ नरोने सेक्रेटरी देवघर डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन, एनके तिवारी जनरल सेक्रेटरी स्टैंड डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन, अनिल कुमार सिंह सेक्रेट्री चतरा डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन, बसंत खंडेलवाल सेक्रेटरी वेस्ट सिंहभूम डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन, अजय कुमार सेक्रेटरी सरायकेला खरसावां डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन, आयकर अधिकारी विजय कुमार हेड क्वार्टर, सुनील कुमार, प्रवीण कुमार चौहान, विजय कुमार, विनोद कुमार साहू, संतोष कुमार राय, कृष्णा कुमार साह एवं नीतीश कुमार, प्रशांत कुमार सिंह अध्यक्ष, प्रदीप मुखर्जी उपाध्यक्ष, प्रीतम सिंह सचिव, पूर्वी घोष कोषाध्यक्ष, अमित कुमार सहायक सचिव, मनोज कुमार पाण्डेय सहायक सचिव, चार्टर्ड अकाउंटेंट विनोद सरायवाला तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज कुमार अग्रवाल एवं सभी जमशेदपुर चेस एकेडमी के सदस्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही