Search

 
 
 

जमशेदपुर : विश्वकर्मा बस्ती का विधायक मंगल कालिंदी ने किया दौरा, समस्याओं से हुए अवगत

 
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने मंगलवार को हुरलुंग पंचायत अंतर्गत लालटांड ग्राम के विश्वकर्मा बस्ती का दौरा किया. इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुए. स्थानीय लोगों ने सड़क, नाली और पानी की समस्या से विधायक को अवगत कराया. ग्रामीणों के साथ विधायक ने सड़क का निरीक्षण स्थानीय लोगों के साथ किया और दो पेवर्स ब्लॉक सड़कें विधायक निधि से बनाने की घोषणा की. वहीं पेयजल की समस्या पर विधायक ने कहा कि उनकी अनुशंसा पर हुरलुंग में 10 करोड़ रूपए से घर घर नल जल योजना का कार्य शुरू हो चुका है जल्द ही इसका लाभ यहां की जनता को मिलेगा.विधायक ने अन्य समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ssp-inaugurated-new-check-post-near-kharkai-bridge/">जमशेदपुर

: खरकई पुल के पास नए चेक पोस्ट का एसएसपी ने किया उद्घाटन

झूठा श्रेय लेने की मची है होड़- विधायक

मौके पर विधायक ने कहा कि विकास कार्य उनकी अनुशंसा पर हो रहा हैं. लेकिन श्रेय लेने के लिए लोग झूठी राजनीति कर रहे हैं. लेकिन जनता भली-भांति जानती है कि पूरे जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है. मौके पर रजत प्रसाद, विनीत जयसवाल, सोनाराम लोहरा,होपना माझी, उदय माझी, तपन माझी, कृष्णा महतो, झारखंड आंदोलनकारी मेथयु कर्मकार, लखिन्दर लोहार, सुमंत सोनी, कपिल प्रसाद, दयानन्द प्रसाद, गणेश प्रदास,मुन्ना प्रसाद,रामदेनी साव, अनीता देवी, आरती देवी, मंजू देवी, प्रतिभा प्रसाद आदि स्थानीय लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-look-at-women-and-men-equally-this-will-make-home-and-society-beautiful-dr-meeta-tarfdar/">जमशेदपुर

: महिला और पुरुष को समान नजर से देखें, इससे घर और समाज सुंदर होगा : डॉ मीता तरफदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही