Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : टाटा मोटर्स में विश्वकर्मा पूजा इस बार धूमधाम से मनाई जाएगी. इसके लिए मंगलवार को टाटा मोटर्स प्रबंधन और यूनियन के पदाधिकारियों के बीच एक बैठक हुई. इस बैठक में विश्वकर्मा पूजा तैयारी पर मंथन किया गया. बैठक में प्रबंधन की तरफ से बीएन सिंह, रजत सिंह, अमितेश पांडे, केशव मणि और आईआर की पूरी टीम मौजूद थी. वहीं टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की तरफ से अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह के साथ तमाम ऑफिस बियरर मौजूद थे. विभिन्न कमेटियों के जरिए पूजा को सफल बनाने का निर्णय लिया गया.
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में धूमधाम से मनेगी विश्वकर्मा पूजा, तैयारी को लेकर हुई बैठक
Last Updated: Sep 06, 2022 12:00 AM (IST)