Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एलआईसी के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक बने विवेकानंद प्रधान

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : भारतीय जीवन बीमा निगम के कदमा फार्म एरिया स्थित क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र के नए निदेशक विवेकानंद प्रधान ने बुधवार को पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर प्रशिक्षण केन्द्र के पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया. विवेकानंद प्रधान ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य है कि बात है इस क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र के निदेशक के तौर पर कार्य करने के लिए मुझे अवसर मिला है. प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षकों और पदाधिकारियों द्वारा अब तक जिस प्रकार लगन एव मेहनत से कार्य किया गया है उम्मीद है वो आगे भी जारी रहेगा. लगातार बेहतर करने के लिए प्रयास करना चाहिए. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raf-jawans-performed-all-rituals-of-brother-in-marriage-of-martyrs-daughter/">जमशेदपुर

: रैफ जवानों ने शहीद की बेटी की शादी में भाई की सारी रस्में निभाईं

इससे पूर्व प्रधान इस केंद्र में सहायक निदेशक रह चुके है

इससे पूर्व प्रधान इस केंद्र में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत थे. 28 फरवरी को पूर्व निदेशक सुरेन्द्र बेहरा के सेवानिवृति के बाद विवेकानंद प्रधान को निदेशक बनाया गया. 1986 बैच के विवेकानंद प्रधान ने सहायक प्रबंध पदाधिकारी के तौर अपने करियर की शुरुआत की थी. उसके पश्चात विक्रय प्रबंधक,वरीय मंडल प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक, कोलकाता प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों रह चुके है. बिहार,झारखंड और ओडिशा के कुल 11 डिविजन और 157 शाखा के पदाधिकारियों एवं विक्रय प्रतिनिधियों को लगातार यहा प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-doctors-boycott-work-for-the-demand-of-doctor-protection-act/">घाटशिला

: डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर चिकित्सकों ने किया कार्य बहिष्कार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही