Search

 
 
 

जमशेदपुर : हाता माताजी आश्रम में 12 जनवरी को धूमधाम से मनायी जाएगी विवेकानंद की जयंती

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पोटका प्रखंड के हाता में स्थित माताजी आश्रम हाता में आगामी 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती सह राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया है. इसकी तैयारियों में माताजी आश्रम प्रबंधन जुटा हुआ है. आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य सुनील कुमार डे ने बताया कि आश्रम में सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां निरंतर होती है. प्रत्येक वर्ष विवेकानंद जयंती सह युवा दिवस का आयोजन होता है. इस उपलक्ष्य में प्रभातफेरी भी निकाली जाती है. लेकिन इस वर्ष प्रभात फेरी नहीं निकाली जाएगी. हालांकि कार्यक्रम के दिन विवेकानंद सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई है. जिसमें जूनियर एवं सिनियर ग्रूप के बच्चे हिस्सा ले सकते हैं. इसके तहत उस दिन अपने घर से अथवा आश्रम में विवेकानंद की वेशभूषा में सजकर कार्यक्रम में शामिल होना है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-women-returning-home-by-car-molested/">जमशेदपुर

: कार से घर लौट रही महिलाओं के साथ छेड़खानी

आठ को स्कूली बच्चों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं

सुनील कुमार डे ने बताया कि विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आगामी आठ जनवरी को आश्रम में कविता, आवृत्ति सजाओ, चित्रांकन, लेख, भाषण और संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. उक्त सभी प्रतियोगिताएं बंगला, हिंदी और अंग्रेजी में होगी. जिसमें किसी भी विद्यालय के बच्चे भाग ले सकते हैं. सभी प्रतियोगिताएं के विजयी प्रतिभागियों को 12 जनवरी को मुख्य कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा. उस दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-applications-can-be-submitted-till-january-12-for-enrollment-on-reserved-seats-in-private-schools/">जमशेदपुर

: निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए 12 जनवरी तक जमा कर सकते है आवेदन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही