Search

 
 
 

जमशेदपुर : वीमेंस यूनिवर्सिटी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रो (डॉ) अंजिला गुप्ता के दिशा-निर्देश पर यूनिवर्सिटी में वार्षिक खेलकूद कैलेन्डर के तहत यह आयोजन किया गया. इसमें स्नातक एवं स्नातकोत्तर को मिलाकर कुल 8 टीमों ने हिस्सा लिया. सरस्वती कुमारी, गायत्री कुमारी, उर्वशी कुमारी पान, अंकिता गोराई, आरती कुमारी, अंशिका बजाज, प्रियांशु कुमारी, भबानी माली, कोमल पंडित, रितिका कुमारी, स्नेहा कुमारी और खुशी कुमारी की टीम वॉलीबाल में विजयी घोषित हुईं. यही टीम भविष्य में अंतर विश्विद्यालयी या उच्च स्तर की वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं में यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-womens-university-voting-is-the-right-to-participate-in-decisions-affecting-life-dr-sonali/">जमशेदपुर

वीमेंस यूनिवर्सिटी : जीवन को प्रभावित करनेवाले निर्णयों में सहभागिता का अधिकार है मतदान : डॉ सोनाली
इस प्रतियोगिता में रजिस्ट्रार डॉ राजेंद्र जयसवाल, एफओ डॉ जावेद अहमद और प्रॉक्टर डॉ सुधीर कुमार साहू ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया. टीम चयन के लिए खेल विशेषज्ञ राकेश महतो एवं अनंत संतरा शामिल हुए. इनके चयन में क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष डॉ सनातन दीप, सदस्य प्राध्यापिका आर तेजा एवं प्राध्यापिका शांति मुक्ति बारला की विशेष भूमिका रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही