Search

 
 
 

Jamshedpur : किड्स इंटरनेशनल स्कूल में वोट जागरूकता रैली का आयोजन

 
Jamshedpur (Vishwajeet Bhatt) : झारखंड विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, किड्स इंटरनेशनल स्कूल ने स्थानीय निवासियों में वोटर जागरूकता बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की. स्कूल परिसर में छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी से रैली आयोजित की गई, जो कपाली क्षेत्र में पहुंची. छात्रों ने मम्मी-पापा वोट दो और हमारा वोट हमारा अधिकार, मतदान करें, देश गढ़ें, पहले मतदान फिर जलपान, वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है... जैसे आकर्षक नारों वाले पोस्टर तैयार किए थे. बच्चों ने आकर्षक सेल्फी फ्रेम बनाया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/rangoli-competition-organized-in-school/">हजारीबाग:

स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन 
इस अभियान में युवा मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा फोटो खिंचवा कर गौरवान्वित हुए. युवा मतदाता जो पहली पहली बार मतदान करेंगे, उन्होंने भी शपथ ग्रहण कर इस अभियान में रुचि दिखाई. स्कूल के डायरेक्टर सैयद राशिद जफर और प्रिंसिपल रुखसार आयशा के नेतृत्व में यह आयोजन नागरिकों को अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने के लिए किया गया था. कपाली थाना प्रभारी, सीआरपीएफ कमांडर और जवानों ने भी इस अभियान में सहयोग दिया. उन्होंने स्कूल की इस पहल की सराहना की. शिक्षक और कर्मचारी भी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही