Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन और जुस्को श्रमिक यूनियन (जेएसयू) के बीच बुधवार को वेतन समझौता हुआ. समझौता 1 जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2024 तक सात वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा. टाटा स्टील यूआईएसएल टाटा स्टील की सहायक कंपनी के त्रिपक्षीय वेतन समझौते पर बुधवार को डीएलसी राजेश प्रसाद, टाटा स्टील यूआईेसएल के प्रबंध निदेशक रितु राज सिन्हा और जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने हस्ताक्षर किए. इस अवसर पर टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन टीम के वरिष्ठ सदस्य और जेएसयू के पदाधिकारी भी उपस्थित थे. वेतन समझौता से पुराने ग्रेड वाले कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम 10.25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-striking-sahiyas-handed-over-the-demand-letter-to-the-representative-of-mp-geeta-koda/">चक्रधरपुर
: हड़ताली सहियाओं ने सांसद गीता कोड़ा के प्रतिनिधि को सौंपा मांगपत्र नए ग्रेड में मीनिमम गैरेंटेड बेनीफिट (एमजीबी) जेडब्ल्यू 1 से जेडब्ल्यू 3 तक के कर्मियों के वेतन में 2600 रुपए, जेडब्ल्यू 4 से जेडब्ल्यू 6 तक के कर्मियों के वेतन में 3600 रुपए और जेएस 1 से जेएस 4 तक के कर्मियों के वेतन में 4600 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारियों को बढ़े हुए भत्ते का भी लाभ मिलेगा. इसमें उन्हें व्यक्तिगत भत्ता, वाहन रखरखाव भत्ता, रात्रि पाली भत्ता, एक्टिंग भत्ता, यूटिलिटी भत्ता, हाउस रेंट भत्ता, शिक्षा में सब्सिडी आदि शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Leave a Comment